देवघर, फरवरी 9 -- सारवां,प्रतिनिधि। अंचल एवं थाना में प्रतिनियुक्त चौकीदारों को 4 माह से वेतन का भुगतान नहीं होने एवं करीब 10 वर्षों से वर्दी मद में भुगतान नहीं किए जाने से चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में चौकीदार द्वारा उपायुक्त को पत्राचार कर अपनी समस्या से अवगत कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते शिक्षित चौकीदार रंजीत कुमार द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय में पता किया गया, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। उपायुक्त के संबंधित कार्यालय में फोन करने पर सीधे बताते हैं कि आवंटन नहीं आया है और कार्यालय में मिलने पर सीधे इनकार कर जाते हैं। जिससे यह पता चलता है कि हम लोग सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद भी विभाग के कर्मचारी हम लोगों के साथ सही ढंग से बात तक नहीं करते हैं। बताया कि स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.