देवघर, फरवरी 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर शनिवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी सारवां थाना के घोरपरास जंगल के पत्थर के नीचे तराई में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि थाना के घोरपरास जंगल में बड़े-बड़े पत्थरों की आड़ में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी सौरभ के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दुमका जिला के जरमुंडी थाना हथनवां गांव निवासी 28 वर्षी...