देवघर, सितम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देशन में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारवां थानांतर्गत घोरपरास जंगल-झाड़ से तीन साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध जंगल में छुपकर फर्जी बैंक अधिकारी, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर रहे हैं और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें चार साइबर अपराधी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में खागा थाना के रघुआडीह गांव निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार मंडल, पिता युधिष्ठिर मंडल, पालोजोरी थाना की जरगड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय साउद अंसारी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.