देवघर, अप्रैल 7 -- सारवां। प्रखंड के जीवडीह गांव की महिलाएं उपवास में रहकर नेम निष्ठा के साथ 13 गांव में भिक्षाटन कर माता काली की पूजा करती हैं। मंगलवार को गांव में गंवाली पूजा धूमधाम से की जाएगी। वार्षिक गंवाली पूजा के एक दिन पूर्व सोमवार को महिलाएं उपवास में रहकर टोली बनाकर गाजे-बाजे के साथ माथे पर बड़ा डाला लेकर चिलचालाती धूप में घर-घर भिक्षाटन करने निकली। इस दौरान महिलाएं दलदली, योगविंधा, शिवपुर, नौखिला सहित अन्य गांव पहुंची। इस महिलाओं के साथ में बच्चों की भी टोली शामिल थी। इस संबंध में योगविंधा मंदिर के पूजारी ने बताया कि महिलाएं भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर बड़ी उत्साह के साथ भीख मांगकर जगतारणी माता की पूजा श्रद्धापूर्वक करती हैं। बताया कि जितनी श्रद्धा भीख मांगने वालों की होती है, उससे कहीं अधिक तत्परता व श्रद्धा भीख देने वालों की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.