देवघर, जनवरी 10 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आह्वान पर सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सारठ सोमेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा शनिवार को देवपहरी गांव में अवैध रूप से टोका लगाकर विद्युत उर्जा का उपयोग करते सूरज मंडल पिता दातु नारायणा मंडल स्थाई पता मोहनपुर बांक निवासी के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि अभियुक्त द्वारा देवपहरी मैदान में सर्कस नाट्यमंच को आयोजित किया गया है। जिसमें अवैध रूप से निगम के एलटी लाइन में टोका लगाकर विद्युत उर्जा का उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान आर्थिक क्षति के रूप में अभियुक्त के विरूद्ध अठारह हजार एक सौ चार रूपए फाइन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...