वाराणसी, जुलाई 13 -- सारनाथ (वाराणसी)। आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से रविवार भोर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। बौद्ध अनुयायियों का दावा है कि थाई बौद्ध विहार स्थित 80 फीट की आशीर्वाद मुद्रा वाली यह चलायमान प्रतिमा देश में सबसे ऊंची है। थाई बौद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु मांगलिको ने बताया कि भोर में तेज गरज-चमक के बीच सुबह करीब साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली प्रतिमा पर गिरी। इससे प्रतिमा का शिखर टूट गया। इस दौरान बिजली गुल होने के साथ सोलर पैनल और इनवर्टर खराब होने से तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सुबह छह बजे पूजा करने के लिए पहुंचने पर शिखर टुकड़ा नीचे गिरा था। सचिव डॉ. धर्म रश्मि ने बताया कि कारीगरों ने पूरी प्रतिमा का सर्वे कर लिया है। एक माह में मरम्मत करा ली जाएगी। मार्च 2011 में हुआ था लोकार्पण वर्ष 2001 में ब...