छपरा, मार्च 11 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित सारण विकास मंच के कार्यालय पर मंगलवार को संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सारण विकास मंच के संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की। होली मिलन समारोह में पारंपरिक फगुआ गीत पर पर लोग झूम उठे। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एकता और भाई चारे का सभी ने परिचय देते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने का संकल्प लिया। सारण विकास मंच के अध्यक्ष ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाई चारे व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। मौके पर अमरनाथ सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधि सह डुमरी पैक्स अध्यक्ष धनवीर कुमार सिंह विक्कु, शिलानाथ सिंह,मुकेश सिंह, जदयू के जिला महासचिव राजकुमार सिंह कुशवाहा,चंदेश्वर राम,गणेश सिंह,सुधीर सिंह,रणविजय सिंह,प्रभाकर सिंह व अन्य मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.