छपरा, जनवरी 30 -- परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला पदाधिकारी ने जारी किया दिशा निर्देश परीक्षा केंद्रों पर समुचित संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है न्यूमेरिक 30535 है छात्रों की संख्या 31717 छात्राएं देंगी परीक्षा छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में आगामी दो फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने इस बार अभूतपूर्व और सख्त इंतजाम किए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फुलप्रूफ व्य...