छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, हमारे संवाददाताl फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ मंगलवार को सदर अस्पताल में दवा स्वयं खाकर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कियाl जिले में करीब 41 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गयाl डीएम ने जागरूकता रथ को छपरा सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाl उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में सब का सहयोग जरूरी है। अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जिले में 40 लाख 46 हजार 610 लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी जायेगी। आशा कार्यकर्ता 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। अंतिम तीन दिन बूथ लगाकर दिवा खिलायी जायेगी। सारण में तीन तरह की दवा अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन खिलायी जायेगी। ...