कोपा, दिसम्बर 20 -- सारण जिले के कोपा में पियानो गांव में आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। आपसी कहासुनी से शुरू विवाद इतना बढ़ गया कि पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान पियानो गांव निवासी मोगल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान राधिका देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.