छपरा, जनवरी 5 -- सोनपुर। संवाद सूत्र सारण प्रमंडल के डीआईजी नीलेश कुमार सोमवार को सपरिवार सोनपुर पहुंचे । उन्होंने हरिहरनाथ मंदिर पहुंच करं बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक एवं पूजा- अर्चना की। मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, बमबम पांडेय, नंद कुमार बाबा ने विधि- विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यात्री निवास का भी अवलोकन किया और व्यवस्था की सराहना की। डीआईजी ने अपनी मां की पुण्य तिथि पर दरिद्रनारायण को भोजन कराया और चार दर्जन से अधिक जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौ...