छपरा, नवम्बर 21 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान बिहार विरासत विकास समिति, पटना व छपरा संग्रहालय छपरा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन छपरा संग्रहालय, छपरा के सभागार में किया गया । पुरातात्विक स्थलों के गहन सर्वेक्षण समेत अन्य बिंदुओं पर संगोष्ठी में प्रकाश डाला गया। 'संस्कृतियों का समागम : सारण की पुरातात्विक धरोहर' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ डी. एन. सिन्हा ने विश्वदाय स्मारक : इतिहास व वर्तमान परिदृश्य पर अपना संबोधन किया। सारण परिक्षेत्र के पुरातात्विक महत्व को इंगित करते हुए कई पुरातात्विक स्थलों के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रो पृथ्वीराज सिंह ने सारण परिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.