छपरा, दिसम्बर 16 -- जंक्शन व छपरा कचहरी स्टेशन के बीच, दिघवारा रेलवे क्रॉसिंग व अंबिका भवानी के मध्य बनेंगे सफर के दौरान लोगों को आने वाले वर्ष में रेलवे फाटक नहीं बनेंगे बाधा फोटो .7- शहर का जगदम कॉलेज रेलवे फाटक के पास लगा जाम छपरा, हमारे संवाददाता। नए साल में शहरी व देहाती क्षेत्र के लोगों को रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही हैl पथ निर्माण विभाग ने जिले की प्रमुख सड़कों के बीच में आने वाले रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने अपनी ओर से मुहर लगा दी है। मालूम हो कि राज्य सरकार व रेल मंत्रालय के बीच मई 2019 में इकरारनामा हुआ था। छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच में जगदम कॉलेज रेल के फाटक के ऊपर से रेल ऊपरी पुल बनेंगे। इससे शहर की जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी और खास करके शहर के उत्तर दिशा ...