छपरा, जनवरी 4 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक इंदु कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विभिन्न आयु वर्गों-अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग-के लीग मैच सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें जिला टीम चयन हेतु आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन फॉर्म की प्राप्ति राजेन्द्र स्टेडियम में सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक कैसर अनवर से की जा सकती है। बैठक में कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से उज्जवल मिश्रा, धर्मंजय कुमार उर्फ डबलू, संजय कुमार उर्फ राहुल एवं कैसर अनवर रहे। नीलम कुमारी, श्वेता सिंह वेबिनार द्वारा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.