छपरा, मार्च 8 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला कानू महासभा की कोर कमिटी की बैठक हुई। सारण जिला कानू महासभा द्वारा होली मिलन समारोह-2025 का भव्य आयोजन आगामी 9 मार्च (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम डी. एन. गार्डन, पंजाबी गली, मौना चौक, छपरा में दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राधाचरण सेठ (सदस्य, बिहार विधान परिषद), जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में केदार प्रसाद गुप्ता ( मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार) रहेंगे। इस आयोजन के संयोजक सारण जिला कानू महासभा के जिला सचिव, सारण भाजपा के संगठन जिला महामंत्री सह छपरा विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार साह ने बताया कि होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और इसकी ताकत को पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.