छपरा, जनवरी 10 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के दौरान शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट की पड़ताल की गयी । सबसे पहले छपरा-गड़खा रोड की पड़ताल हुई। फुरसतपुर के पास कोई संकेत नहीं मिला जहां ज़ेब्रा क्रॉसिंग हो, स्पीड ब्रेकर हो या धीमी गति चलने का साइन बोर्ड लगा हो। सारण में चिन्हित किए गए 18 ब्लैक स्पॉट शामिल हैं। इन जगहों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की टक्कर, पैदल यात्रियों के कुचले जाने और रात के समय जानलेवा हादसों की घटनाएं सामने आती रही हैं। सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रशासन का दावा है कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं । इनमें प्रमुख रूप से चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग कराने, गति सीमा दर्शाने वाले बोर्ड लगाने और कुछ स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.