छपरा, फरवरी 1 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार ने आम बजट 2025-26 में सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को बूस्ट दिया है। सरकार ने पिछले बजट की तुलना में इस बार मंत्रालय का बजट बढ़ा दिया है। हाईवे के लिए समुचित धन उपलब्ध कराने की घोषणा से सारण के लोगों को काफी उम्मीदें जग गई हैं। धन के अभाव में सारण जिले की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं लंबित हैं। इनमें करीब एक दशक से अधिक समय से बन रहे फोरलेन के निर्माण कार्य को गति मिलने की आस जग गई है। दो राज्यों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हाजीपुर- गाजीपुर फोरलेन निर्माण को गति मिलने से सारण के साथ-साथ पड़ोसी राज्य यूपी के लोगों को भी काफी राहत मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि धन के अभाव में इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का काम पूर्व में भी कई बार बाधित हो चुका है। लेकिन अब इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.