छपरा, फरवरी 2 -- सोनपुर। ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराज्यीय क्रिकेट में पहचान बना चुकी प्रगति सिंह को बिहार स्टेट वूमेंस क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह आगामी टूर्नामेंट में भुवनेश्वर में बिहार टीम का नेतृत्व करेंगी। इस उपलब्धि से पूरे सारण जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सोनपुर प्रखंड अंतर्गत गांव पहाड़ी चक निवासी, पिता ललन सिंह की पुत्री प्रगति सिंह पिछले पांच वर्षों से सारण जिला क्रिकेट संगठन की पंजीकृत खिलाड़ी हैं। अपने निरंतर शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया है। बाएं हाथ की बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी उनकी प्रमुख पहचान है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रगति ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए वह नियमित रूप से छपरा आकर अभ्यास करती थीं। यही मे...