छपरा, जनवरी 9 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छपरा एक बार फिर सांस्कृतिक उल्लास और लोकपरंपराओं के रंग में रंगने जा रहा है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी को छपरा में मकर संक्रांति महोत्सव व परसा प्रखंड के परसौना में परसादी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोनों महोत्सवों में लोकसंस्कृति, कला और पारंपरिक स्वाद मुख्य आकर्षण होंगे। राजेन्द्र स्टेडियम में पतंगबाजी प्रतियोगिता मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जहां रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में उत्सव का संदेश देंगी। यह थिमेटिक प्रतियोगिता होगी जिसमें पतंग पर सारण से जुड़े स्लोगन लिखना है और तब पतंग उड़ानी है। विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा। इसी परिसर में सुधा डेयरी क...