देवघर, अप्रैल 26 -- सारठ। सारठ सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जियाउल हक और डॉ. गुडाकेश की उपस्थिति में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। वहीं मलेरिया, फाइलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से संबंधित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरबीएसके कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम को लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलबरना में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि मलेरिया बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है। इससे बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप से बचना चाहिए। इसके लिए अपने घर तथा आसपास में साफ-सफाई रखते हुए गंदे जल जमाव को रोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.