देवघर, मार्च 10 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को प्रखंड के सधरिया,रक्सा, सबेजोर, बिरजामुन, दाल ,छाताकुरुम, ओझाडीह समेत अन्य कई गांवों में सूर्याहु (बड़का )पर्व भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। लोकआस्था के इस महापर्व में शुक्रवार को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू हुई। शनिवार को व्रतधारी व अन्य सहयोगी दिनभर निर्जला उपवास में रहकर शाम में गांव के निकट नदी पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का विधि विधान से पूजा अर्चना कर अर्घ्य अर्पित किया गया। वहीं शनिवार शाम को भगवान को भोग लगाने के उपरांत व्रतधारियों व अन्य व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। खरना के उपरांत सैकड़ों ग्रामीण कुटुंब व रिश्तेदारों मित्रों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रविवार को अहले सुबह सभी देवी देवताओं के साथ भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना कर अर्घ्य अर्पित की गयी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.