देवघर, अगस्त 29 -- सारठ। प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के सभी 27 पंचायत के वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए विकास कार्यो के आधार पर अंक प्रदान किया गया। प्रखंड में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए बामनगामा पंचायत को सूचकांक में सर्वाधिक 64.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सधरिया पंचायत 63.17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जबकि 61.86 अंक के साथ बोचबांध पंचायत तीसरे स्थान पर रहा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंचलाधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा ने बामनगामा मुखिया इंद्रदेव सिंह एवं पंचायत के अन्य कर्मियों को पुरस्कृत किया। जबकि उपप्रमुख रेखा देवी ने सधरिया एवं बीपीआरओ श्रीकांत मंडल ने बोचबांध पंचायत के कर्मियों को पुरस्कृत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.