देवघर, फरवरी 10 -- सारठ,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ के डॉ. जियाउल हक द्वारा एमडीए कार्यक्रम का उद्घाटन फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर किया गया। इसके साथ ही सभी जनों को दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर बीपीएम शंकर शरण पंकज, एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यू हेमन्त कुमार, एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार सिंह, पीओसीडी रीता सिंह, डब्ल्यूएचओ इएम भीम कुमार दास, एएनएम अंजू कुमारी, एलटी अमर ज्योति व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...