देवघर, फरवरी 22 -- प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रविवार को यश एवं आरोग्य के देवता भगवान भास्कर का अति पावन सूर्याहु पर्व धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। भगवान भास्कर का यह पर्व प्रखंड क्षेत्र के घघरजोर,बीरजामुन, रक्सा, विशनपुर, नैयाडीह, ढ़ोड़ो सहित दर्जनों गांवों में बड़े ही आध्यात्मिक माहौल में हुआ। इस दौरान विगत रात्रि को भजन-कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित की गई थी। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस पर्व के समापन के दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं को भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते देखा गया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भी पूजा स्थल पर पहुंचकर सिंदुर एवं प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुख शांति,आरोग्य बर्धन आदि के लिए मन्नत मांगते हुए देखा गया। भक्तों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्च...