देवघर, जून 5 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के बीरजामुन गांव निवासी कुंभकरण मांझी के घर में आग लग जाने से वहां रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित कुंभकरण मांझी बताया कि मंगलवार को मजदूरी करने गया था व पत्नी पानी लाने गई थी। उसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। वापस आने पर पत्नी में घर से उठता धुआं देख हो-हल्ला किया। उसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीणों ने मोटर पंप आदि के माध्यम से आग पर काबू पाया तब तक उसका घर व वहां रखा चावल, धान, राशन, कपड़ा, नकद 5000 रुपए समेत हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि उसके रहने का एकमात्र कच्चा मकान जल जाने से परिवार के लोग प्लास्टिक की छत के नीचे रहने को विवश हो गए हैं। इसको लेकर पीड़ित ने अंचलाधिकारी से आपदा राहत कोष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.