चक्रधरपुर, नवम्बर 7 -- चक्रधरपुर/मनोहरपुर,संवाददाता। सारंडा के बीहड़ में गुरुवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोपहर 1 बजे हुई मु्ठभेड़ में दोनों ओर से करीब 50 मिनट तक फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद सर्च अभियान में तीन राइफल और कई अन्य सामग्री बरामद हुई। क्षेत्र में सर्च अभियान को तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला थाना क्षेत्र में सारंडा जंगल के बीहड़ कोलापू और आसपास नक्सलियों के दस्ते के सक्रिय होने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। सर्च अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 के जवान शामिल थे। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरु की, दोनों ओर से फायरिंग के बाद नक्सली जंगल और पहाड़ी का फायदा उठाते हुये जंगल में...