चाईबासा, जून 30 -- गुवा । सारंडा और लौहांचल क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार से लगातार हो रही मूसलधार बारिश की वजह से सारंडा की ऊँची पहाड़ियों से बहकर आया पानी अब नीचले इलाकों और गुवा, बड़ाजामदा शहर में कहर बनकर टूट पड़ा है। बोकना के पंचमुखी मंदिर के समीप कारों नदी पर बना लोहे का पूल के उपर से पानी बह रहा है। इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। वहीं बड़ाजामदा शहर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सड़कों पर करीब 4 फीट तक पानी भर गया है। वर्षा का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया, जिससे सामान का भारी नुकसान हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी असमर्थ हैं, कई जगहों पर गाड़ियाँ पानी में डूब गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नजारा अब हर साल की कहानी बन चुका है, और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.