चाईबासा, अक्टूबर 14 -- चाईबासा। सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा 14 अक्टूबर को दिन के 11 बजे, गांधी मैदान, चाईबासा से आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर गीतिलपी स्थित टाटा कॉलेज मोड़ को जाम किया जाएगा। यह जानकारी आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस रैली में जिले के सभी प्रखंडों से आदिवासी मूलवासी अपने पारंपरिक हथियारों से लैश होकर शामिल होंगे। सारंडा जंगल को किसी भी कीमत पर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित नहीं होने दी जाएगी। इस रैली में मुख्य रूप से कोल्हान रक्षा संघ, आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति समेत कई सामाजिक संगठन शामिल होंगे। इस आक्रोश रैली मे कई गाँवों के ग्रामीण भी जुटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...