चाईबासा, मई 2 -- पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना अंतर्गत सैडल-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा हेसापी गांव के पास एक पुलिया के तीखे मोड़ पर हुआ, जब बोलेरो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गया। संयोगवश कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो में सवार चालक समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर चेतावनी संकेतक का अभाव और तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.