चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता सारंडा के बीहड़ में बसे मर्चिगाड़ा में रविवार को वनाधिकार विजय दिवस सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शक्ति स्थल पर जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी सहित आंदोलनकारियों को पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जंगल में बसे लोगों को जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा और देवेंद्र माझी सरीखे कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी। कहा कि वन पट्टा मिलने के बाद भी सारंडा में बसे ग्रामीण मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं। सांसद ने खनन कंपनियों से ग्रामीणों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनकी आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.