चाईबासा, जनवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत में वर्षों से चला आ रहा पेयजल संकट अब उग्र जनाक्रोश में बदल गया है। पंचायत के 14 गांवों के हजारों ग्रामीण पिछले आठ-नौ साल से बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं, जबकि सरकारी कागजों में करोड़ों रुपये की जलापूर्ति योजनाएं पूरी दिखा दी गई हैं। इसको लेकर गंगदा गांव में मुंडा जोगो सुरीन और पंचायत मुखिया राजू शांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी गांवों में पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक पानी नहीं पहुंचाया गया, तो एनएच-33 स्थित सलाई चौक को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी कई बार आदोलन और सड़क जाम किए गए, लेकिन हर बार प्रशासन, विभाग और संवेदक ने झूठे आश्वासन देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.