चतरा, जनवरी 13 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सायल बगीचा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सायल बगीचा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मीबाई केलकर द्वारा बताए गए मार्ग पर महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन है जिसके अंतर्गत लगभग 30000 शैक्षणिक संस्थाएं संचालित होती हैं। इन संस्थानों में करीब 7 लाख शिक्षक कार्यरत हैं तथा लगभग 60 लाख छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वक्ताओं ने बताया कि विद्या भारती प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए छात्र-छात्राओं को संस्...