रामनरेश मिश्रा, मई 12 -- भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर के बावजूद सतर्कता बरती जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों और कानपुर से होकर गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर को जाने वाली ट्रेनों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब सायरन बजते ही चलती ट्रेनों की लाइटें बंद हो जाएंगी। प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता एसके गुप्त की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सीमावर्ती स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट को अगर रास्ते के स्टेशनों और कहीं भी आकस्मिक सायरन सुनाई देता है तो न सिर्फ सतर्क हो जाएं, बल्कि ट्रेन की हेड लाइट के साथ-साथ कोचों की भी बिजली सप्लाई तत्काल बंद कर दें। इसके बाद सिग्नल सिस्टम के अनुपालन और तय कॉशन से ही ट्रेन का संचालन करें। यह स्थिति ब्लैक आउट होने या फिर अचानक सायरन बजने पर ही प्रभावी होगी।सेंट्रल से ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.