गुमला, जनवरी 4 -- बसिया। प्रखंड अंतर्गत तेतरा पंचायत के सायटोली गांव में सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी कृष्णा पांडेय द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व सरकारी मद से ग्रामीणों की बैठक व सभा के लिए निर्मित चबूतरे पर अतिक्रमण कर उसके ऊपर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त चबूतरा सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में उसके एक हिस्से पर निजी निर्माण हो रहा है।इतना ही नहीं कृष्णा पांडेय के रिश्तेदार अंकित मिश्रा पर चबूतरे के पास स्थित सरकारी नलकूप में निजी उपयोग के लिए समरसेबल पंप लगाने का भी आरोप है। साथ ही गांव के लिए स्थापित सोलर लाइट को सार्वजनिक स्थान पर न लगाकर निजी भूमि में लगवाने की बात सामने आई है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.