रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोटद्वार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दहशत का माहौल पैदा करने के आरोपों के साथ ही रुद्रपुर के एक पत्रकार को धमकी देने के मामलों को लेकर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और ईदगाह बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट प्रभारी गौरव पांडे के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में बीते कुछ समय से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर लगातार नफरत फैलाने की गतिविधियां की जा रही हैं, जो संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विरुद्ध हैं। कहा कि कोटद्वार में एक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक दुकानदार पर दुकान के नाम से 'बाबा' शब्द हटाने का दबाव बनाया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.