मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- हत्या, लूट और आगजनी के 32 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी - शाहपुर के गांव कुटबा में महिला समेत आठ लोगों की थी हत्या, कई हुए थे घायल - भीड ने नारेबाजी करते हुए घरों में आगजनी, लूटपाट और फायरिंग की थी मुजफ्फरनगर, संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में साम्प्रदायिक दंगे के दौरान महिला समेत आठ लोगों की हत्या, आगजनी, तोड़फोड़ और घरों में लूटपाट के मामले में कोर्ट ने 32 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। एसआईटी ने विवेचना करते हुए 36 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें से चार आरोपियों की मौत हो चुकी है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नम्बर एक में हुई। 7 सितम्बर 2013 को जनपद में साम्प्रदायिक दंगा हुआ। पंचायत से लौटती भीड़ पर कई गांवों में हमले हुए थे। उसके बाद 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.