औरंगाबाद, अप्रैल 18 -- ओबरा, संवाद सूत्र।ओबरा में 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। इस दिन 11 जोड़े एक-दूजे के होंगे। यह आयोजन सड़क दुर्घटना रोकथाम फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कराया जाएगा। मुख्यालय के मैरिज हॉल में यह आयोजन होगा। ट्रस्ट के द्वारा कराया जाने वाला यह दूसरा सामूहिक विवाह है। आयोजन की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चंदन सिंह, नवलेश मिश्रा, सहजानंद डिक्कू, आनंद विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रॉकी दूबे, गुड्डू सिंह एवं धीरज सिंह आदि परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार भी दी जाएगी। वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.