पीलीभीत, फरवरी 20 -- गजरौला। गजरौला में सिरसा सरदाह गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला प्रांगण में गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 युगल परिणय सूत्र में बंध गए। जागृति जन कल्याण सेवा फाउंडेशन की ओर से हुए आयोजन में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे की रस्म अदा कराई। मरौरी ब्लॉक के गांव सिरसा सरदाह निवासी अर्जुन राठौर की पहल पर 21 निर्धन कन्याओं के हाथ पीले किए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि फाउंडेशन ने सिरसा सरदाह में सामूहिक विवाह समारोह की शुरूआत भर की है। समारोह में कई साधु संतों ने पहुंच कर वर- वधू को आशीष दिया। वस्त्र व अन्य उपहार के साथ घरेलू सामान भी दिए गए। विधायक प्रवक्तानंद की नुमाइंदगी करते हुए प्रतिनिधियों ने पहुंच कर दंपती को आशीष दिया। इस मौके पर हरेंद्र कुमार राजपूत, मिथुन कश्यप,हरीराम सोनकर,ओमप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.