अमरोहा, मार्च 12 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को गांव बागढ़पुर माफी स्थित महाराजा अग्रेसन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां 131 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 78 हिन्दू व 53 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने पुष्प वर्षा कर सभी के मंगलमयी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सीवीओ आभा दत्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.