जौनपुर, जनवरी 4 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। उमरवैश्य जिला समिति के तत्वाधान में सात मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह की प्रथम कार्य समिति की बैठक शुक्रवार की शाम मीरगंज बाजार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगराबादशापुर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि सामूहिक विवाह शर्म नही स्वाभिमान है। ऐसे विवाह आयोजनों से दहेज जैसी कुप्रथा से पूरी तरह जहां निजात मिलती है, वहीं समाज को एक सूत्र में पिरोने में मदद मिलती है। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उमरवैश्य ने कहा कि अभी तक निःशुल्क सामूहिक विवाह के लिए कुल 8 जोड़े का नामांकन हो गया है। बाकी शादियों के लिए नामांकन प्रकिया जारी है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ो की शादी सृष्टि पैलेस मुंगराबादशापुर में होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. राकेश, महामंत्री अशोक, स...