वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को शहरी क्षेत्र के 83 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। सिगरा स्थित शहीद उद्यान में समाज कल्याण विभाग और नगर निगम की ओर से आयोजित समारोह में 80 जोड़ों ने हिन्दू विवाह पद्धति के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों ने भी अपने रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कबूल किया। वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए। वहीं 25 हजार की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गई है। साथ ही 15 हजार रुपये सामूहिक विवाह की व्यवस्थाओं पर खर्च किया गया था। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए संबल है। जिससे बेटियों की शादी अब बोझ नहीं रह गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.