जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह रविवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें 75 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। समारोह से पूर्व सभी दूल्हों की बारात कार, हाथी, घोड़ा और बैंडबाजे के साथ सद्भावना पुल, ओलंदगंज स्थित शाही पुल से होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची। वहां पूर्ण परंपरागत विधि से वारातियों का स्वागत करते विवाह संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने समारोह में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विवाह में सभी धर्मों और जातियों के योग्य जोड़ों को शामिल किया जाता है तथा बिना किसी भेदभाव के वैदिक विधि औ...