अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर राजकीय हवाई पट्टी पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 386 जोड़े एक दूजे के हुए। सामूहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1158 जोड़ों दम्पति सूत्र में बंधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड अकबरपुर के 140, टांडा के 134, बसखारी के 72 एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के नौ, नगर पंचायत इल्तिफातगंत के तीन, नगर पालिका टांडा के चार व नगर पालिका अकबरपुर के 24 समेत कुल 386 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इसमें एक मुस्लिम जोड़े का भी विवाह सम्मिलित है। सभी जोड़ों का विवाह सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं एवं परम्पराओं और रीति रिवाजों के अुनसार करा कर समाज के सभी वर्गों में सर्वधर्म समभाव व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.