मैनपुरी, फरवरी 19 -- सरकार के निर्देश पर बुधवार को 381 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। नुमाइश पंडाल में विवाह आयोजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ता ने नव विवाहित जोड़ों का आशीर्वाद देने और उपहार देने की होड़ नजर आई। डीएम, एसपी के साथ भाजपा नेताओं ने भी इस आयोजन में भागीदारी की। एक ही पंडाल में सजाए गए मंडपों में 20 जोड़ों के निकाह भी हुए। शादी के बाद दावत का इंतजाम किया गया। बुधवार को सुबह से ही सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई थी। घरातियों और बरातियों की भीड़ दूल्हा और दुल्हन को लेकर पंडाल में पहुंचने लगे। दूल्हा और दुल्हन सीधे मंडप में पहुंचे रहे थे। पहले से मौजूद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रश्में शुरू कराई तो माहौल खुशनुमा हो गया। जैसे-जैसे शादियां हो रहीं थी घ...