गंगापार, मार्च 10 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को 187 जोड़े एक साथ-सात फेरे लेंगे। इसके लिए जोड़ों का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को सभी जोड़े कोरांव बाजार के अनुसूइया गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे, जहां विधि विधान से विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल भी रहेंगे। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक मिश्रा, एडीओ आईएसबी रामेश्वर सिंह सहित एडीओ सांख्यिकी की उपस्थिति रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.