लखनऊ, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को मलिहाबाद और गोसाईंगंज में 169 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। वहीं एक जोड़े का निकाह हुआ। इस दौरान मलिहाबाद में 92 और गोसाईंगंज में 78 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से कराया गया। इस अवसर पर नव विवाहित वर-वधू की खुशी देखते ही बन रही थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन मलिहाबाद के एक लॉन में किया गया। यहां पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने 92 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं गोसाईगंज ब्लाक के विशाल मैरिज लॉन में 77 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। यहां गोसाईगंज के 50 और सरोजनीनगर के 14 जोड़ों का विवाह हुआ। जबकि नगर पंचायत बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद व गोसाईगंज के 14 जो...