कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। बागेश्वर धाम में गरीब कन्याओं की 15 फरवरी को सामूहिक विवाह में शिरकत करने के लिए कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशनों पर दोपहर दो बजे के बाद भीड़ पहुंची। खजुराहो में होने वाले सामूहिक विवाह में जाने वाली भीड़ की सूचना न तो आरपीएफ को थी और न ही रेल प्रशासन को। रेलवे ने भीड़ के मद्देनजर एक स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजे के बाद सेंट्रल स्टेशन से चलाई, तब जाकर दोनों स्टेशनों से भीड़ कम हुई। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि इसकी पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी पर भीड़ देख स्पेशल ट्रेन चला दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...