गंगापार, फरवरी 8 -- रविवार को सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। भगवतपुर ब्लॉक से 17 जोड़े, श्रृंग्वेरपुर से 30 एवं कौड़िहार ब्लॉक से 18 जोड़े एक दूसरे के हुए। आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ। जिला विकास अधिकारी गोविंद प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल, बीडीओ कौड़िहार विमलेश मोहन श्रीवास्तव, बीडीओ श्रृंग्वेरपुर लीलाधर शुक्ल, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजू पाल, जंगीलाल मौर्य आदि रहे। संचालन भाजपा नेता विक्रम श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...