मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत माह नवंबर-2025 के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम का आयोजन निश्चित है। इस साल जनपद में 526 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के पात्रों को अब प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख की धनराशि दी जाएगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए cmsvy.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आनलाईन आवेदन करते हुए उसकी हार्ड कापी अपने विकास खण्ड कार्यालयों, नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालय अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करें। योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को 25000 के अंतर्गत वैवाहिक उपहार सामग्री, 60000 की आर्थिक मदद कन्या के खाते में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.