रुद्रपुर, जून 30 -- सितारगंज, संवाददाता। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट और भारत विकास परिषद ने संयुक्त रूप से सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नवदंपतियों को गृह उपयोगी उपहार भी भेंट किए गए। रविवार को रामलीला भवन से 10 रथों में बैठकर 10 दूल्हे और बाराती बैंडबाजों के साथ अग्रसेन ट्रस्ट को रवाना हुए। इस दौरान परिजन, आयोजक पदाधिकारी और नगर के लोगों ने डांस भी किया। जयमाला के बाद विवाह संपनन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को नए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर समाज के लोगों ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यहां सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सिंघल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष अमित गोयल, रोशन लाल अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, सुरेश सिंघल, सुरेश अग्रवाल, भाजपा जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.